अमन लेखनी समाचार
लखनऊ। प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी के निर्देशन में दिनांक 5 मार्च 2021 की रात्रि में थाना गोमतीनगर पुलिस टीम द्वारा 24 पेटी अंग्रेजी शराब व 7 नफर अभियुक्त गिरफ्तार हुए जिन्हें धारा 60 व धारा 64 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत विस्तार जाने वाले पुल के बगल विकास खंड थाना गोमती नगर से गिरफ्तार करने में सफलता मिली आपको बता दें कि दिनांक 5 मार्च 2021 को उपनिरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव थाना गोमती नगर लखनऊ को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति काफी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियों के साथ विस्तार जाने वाले पुल के बगल में खड़े हैं यदि जल्द किया जाए तो उन्हें पकड़ा जा सकता है यह सूचना पर बिना किसी देरी के पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और अभियुक्तों को अपनी गिरफ्त में ले लिया उनके कब्जे से अंग्रेजी शराब को भी बरामद किया गया अभियुक्त गणों पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत कर दिया गया। पुलिस की गिरफ्त में आए अभियुक्त का नाम है सतीश कुमार पुत्र अशोक प्रसाद गुप्ता निवासी मुजफ्फरपुर बिहार, दूसरा सूरज कुमार सिंह पुत्र रणवीर सिंह मुजफ्फरपुर बिहार, तीसरे का नाम अमित कुमार पुत्र अशोक कुमार गुप्ता, चौथा विकी अली पुत्र शौकत अली,पांचवे का नाम रिशु कुमार पुत्र उमेश कुमार सिंह, छठे का नाम बैजू यादव पुत्र विश्वनाथ यादव,सातवें का नाम पुतुल कुमार पुत्र जगन्नाथ यह थाना ठाकुरगंज लखनऊ का रहने वाला है बाकी सभी बिहार के रहने वाले हैं।







Visit Today : 217
Total Visit : 500937
Hits Today : 876
Total Hits : 2716333
Who's Online : 6
