अमन लेखनी, समाचार
उन्नाव।
पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में “मिशन शक्ति” के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित स्कूल/कॉलेज व ग्रामों में चलाया गया जागरूकता अभियान।
मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना प्रभारी महिला थाना मय हमराह पुलिस बल द्वारा डी0एस0एन कॉलेज उन्नाव,महर्षि दयानंद सरस्वती मिशन पब्लिक स्कूल शुक्लागंज व महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल उन्नाव में जाकर सभी शिक्षिकाओं एवं स्कूली छात्राओं को महिलाओं की मददद हेतु 1090, 181, 112, 1076, 1098 आदि हेल्पलाइन नंबरों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई तथा के बारे में छात्राओ व महिलाओं को अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त सभी को महिला संबन्धी विभिन्न कानूनों जैसे ट्रिपल तलाक, धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम, पॉक्सों एक्ट व छेड़छाड़ आदि से संबन्धित धाराओं / कानूनों से अवगत कराया गया।साथ ही थानों पर बनी महिला हेल्प डेस्क की उपयोगिता एवं डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षियों के नियुक्त रहने से आने वाली शिकायतकर्ताओं/पीड़िताओं की निजता का ध्यान रखते हुए समस्याओं के निराकरण कराये जाने के संबन्ध में भी जानकारी दी गई।
थाना मौरावा के ग्राम सभा कुदरा में पुलिस टीम द्वारा ग्रामीण महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक करते हुए आपात पुलिस सेवाओं के संबन्ध में जानकारी दी गई एवं आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबरों 112,1090,102,108,181,1076,1098 आदि को बिना संकोच प्रयोग हेतु अवगत कराया गया। साथ ही थानों पर बनी महिला हेल्प डेस्क की उपयोगिता एवं डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षियों के नियुक्त रहने से आने वाली शिकायतकर्ताओं/पीड़िताओं की निजता का ध्यान रखते हुए समस्याओं के निराकरण कराये जाने के संबन्ध में भी जानकारी दी गई।







Visit Today : 219
Total Visit : 501759
Hits Today : 892
Total Hits : 2719905
Who's Online : 3
