अमन लेखनी समाचार
बंथरा पुलिस द्वारा पेट्रोल, डीजल चोरी करने वाली गैंग का खुलासा किया है ये लोग अक्सर पेट्रोल टंकी से गाड़ी फुल करा कर चकमा देकर फरार हो जाते थे शातिरों को शुक्रवार रात थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। शातिरों के पास पुलिस को एक इनोवा कार दो फोन व लगभग 45 लीटर पेट्रोल तीन पिपिया में बरामद हुआ है। एसीपी कृष्णा नगर स्वतंत्र सिंह के जरिए घटना का खुलासा करते हुए बताया कि शुक्रवार रात बंथरा थाना क्षेत्र के प्रसाद हॉस्पिटल के निकट चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक से चार पहिया वाहन से घूम रहे दो शातिरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को यूपी 32 बी डब्ल्यू 1177 नंबर की इनोवा कार मोबाइल फोन पिपिया में लगभग 45 लीटर डीजल बरामद हुआ है, पुलिस की पूछताछ में शातिरों ने अपना अपना परिचय राशिद पुत्र दिनअली निवासी ग्राम बरगदी थाना बीकेटी जनपद लखनऊ, वही दूसरा सलमान पुत्र सुल्तान ग्राम पचरा थाना बीकेटी जनपद लखनऊ में दिया है। एसीपी कृष्णा नगर के मुताबिक बंथरा के हरौनी क्षेत्र में किसान नेता हरिनाम सिंह का पेट्रोल पंप है जहां गिरफ्त में आए शातिर कई बार निशाना बना चुके है। शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी की धाराओं में जेल भेजा दिया गया।







Visit Today : 228
Total Visit : 500948
Hits Today : 977
Total Hits : 2716434
Who's Online : 9
