AMU: 12वीं के छात्र की संदिग्ध हालात में किराये के कमरे में मौत, पहले भी काट ली थी नस

aman123
एएमयू विश्वविद्यालय

– फोटो : फाइल फोटो

 

 

जम्मू-कश्मीर के बारामूला निवासी और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के 12वीं के छात्र की संदिग्ध हालात में किराये के कमरे में मौत हो गई है। 28 जनवरी दोपहर बेसुध हालत में छात्र मिला तो उसे जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी मौत छह-सात घंटे पहले होना माना गया है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। परिवार के आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

 

 

बारामूला निवासी अल्ताफ हुसैन मगलू का पुत्र अदनान अल्ताफ मगलू एएमयू के सैयद हामिद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं का छात्र था। 11वीं तक वह हॉस्टल में रहता था। मगर, 11वीं में नंबर कम आने पर नियमानुसार उसका हॉस्टल आवंटन निरस्त हो गया। इसके बाद से वह सुलेमान हॉल के सामने शाहबाग में एक मकान में किराए पर रह रहा था।

28 जनवरी दोपहर करीब ग्यारह बजे तक उसके कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो मकान स्वामी ने उसके पिता को फोन पर सूचना दी। पिता ने यहां रहने वाले अपने परिचित पीएचडी छात्र को किराए के कमरे पर भेजा। जहां देखा तो अदनान कमरे के अंदर बेसुध पड़ा था। तत्काल उसे जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। दोपहर करीब सवा बारह बजे उसे मृत बताया गया। कहा कि करीब छह से सात घंटे पहले इसकी मौत हुई है।

 

Source link

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जगदगुरु रामभद्राचार्य की कथा में उमड़ा जन सैलाब: कथा में राम विवाह प्रसंग का किया वर्णन, केंद्रीय मंत्री सहित कई हस्तियां मौजूद रहीं

हाथरस के लाड़पुर में तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरु रामभद्राचार्य की राम कथा सुनने के लिए रोजाना हजारों की भीड़ उमड़ रही है। वीआईपी भी उनका आशीर्वाद लेने और उनकी कथा सुनने के लिए आ रहे है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल भी सोमवार की शाम राम कथा सुनने और […]

You May Like

Subscribe US Now

0Shares