अमन लेखनी समाचार
लखनऊ।गोसाईगंज पुलिस के हाथ एक कामयाबी लगी है दिनांक 7 मार्च 2021 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्कूटी से खुजौली के तरफ से आ रहा है जिसके पास अवैध गांजा है मुखबिर खास की सूचना पर गोसाईगंज पुलिस टीम हबुआ पुल पर बैरियर लगाकर सतर्क हो गई खुजौली की तरफ से एक स्कूटी आती दिखाई दी लेकिन पुलिस को देखकर पीछे मुड़कर भागने लगी और वही गिर पड़ी जिसपर पुलिस टीम ने उसे वहीं पर गिरफ्तार कर लिया भागने के बारे में पूछताछ किया गया तो बताया कि उसके पास गांजा है और इसे बेचने के लिए जा रहा है। तलाशी लेने पर 1 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ बरामद स्कूटी यूपी 32 एलएल 0874 का कागज मांगा गया तो कोई कागज नहीं दिया स्कूटी को 192/207 एमएन एक्ट से सीज कर दिया गया। अभियुक्त को समय करीब 8 बजकर 45 मिनट पर शाम को गिरफ्तार किया गया अभियुक्त का नाम उमेश गुप्ता पुत्र शहजराम गुप्ता उम्र 31 वर्ष जो जनपद बाराबंकी का रहने वाला है अभियुक्त पर मुकदमा अपराध संख्या 108/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट लगाकर विधिक कार्रवाई कर दी गई है।






Visit Today : 135
Total Visit : 502270
Hits Today : 475
Total Hits : 2721784
Who's Online : 3
