समाजवादी पार्टी की जारी लिस्ट से कार्यकर्ताओ में रोष अनजाने चेहरों को उतार ज़िले ने की खानापूर्ति

VickyAuthor

अमन लेखनी समाचार
लखनऊ मलिहाबाद।समाजवादी पार्टी ने 19 अप्रैल को होने वाले पंचायत चुनाव में अपने समर्थित जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।बताया जाता है कि प्रदेश नेतृत्व को बिना विश्वास में लिए ही सपा जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है।यह सूची जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान की ओर से जारी की गई है।सूची जारी होने के बाद शोशल मीडिया पर जिलाध्यक्ष द्वारा हिटलर शाही अपनाने को लेकर जमकर विरोध हो रहा है।सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कई ऐसे लोगों को टिकट दिया गया है जिनका पार्टी से दूर-दूर तक कोई मतलब नहीं है।जबकि बीती 8 मार्च को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की से स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि एक वार्ड में एक से अधिक दावेदार होने पर आपसी सहमति बना कर ही प्रत्याशी लड़ाया जाए।जिसमें जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में समिति का चयन किया गया था।जिसमें सांसद/पूर्व सांसद/विधायक/पूर्व विधायक/एमएलसी आदि को सामिल किया जाना था।पार्टी सूत्रों का कहना है कि चयन करते हुए सिर्फ पूर्व सांसद के अलावा जिलाध्यक्ष ने किसी से भी मशविरा नहीं किया और न ही अन्य दावेदारों को विश्वास में लिया।और मनमाने तरीके से पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी।वहीं वार्ड संख्या 14 जो कि सर्वाधिक मुस्लिम मतदाताओं वाला वार्ड है।बताया जाता है कि यहां पर दो मुस्लिम समाज के दावेदार पार्टी में थे ।लेकिन यहाँ पर एक यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।जिससे इस क्षेत्र का मुस्लिम समाज अपने को अपमानित महसूस कर रहा है।साथ से वार्ड नंबर साथ से ज़मीनी नेता 3 बार से जिला पंचायत जयपाल पथिक को किनारे कर अलग चेहरे की उतार लोगो मे भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है । सूची में सामान्य वर्ग को जगह न दिए जाने से भी लोगों में जिलाध्यक्ष के इस निर्णय को लेकर आक्रोश है।वही वार्ड नंबर 7 से घोषित सूची के अनुसार वार्ड संख्या 1 से किरन यादव,2 से अनीता यादव,3 से अरुण रावत,4 से महेश प्रसाद रावत,5 से सुनील यादव,6 से गुरु प्रसाद रावत(हीरा मोती),7 से जीत बहादुर,8 से रेशमा रावत,9 से निहाल अहमद सिद्दीकी,10 से कन्यावती मौर्या,11से सलीम गाजी,12से उर्मिला रावत,13से पन्नालाल रावत,14से जितेंद्र कुमार यादव गुड्डू,15से पलक रावत,16से कैप्टन यादव,17से रीता यादव,18से विजय लक्ष्मी पुष्कर,19से शिवसागर लोधी,20 से आशुतोष यादव,21से अरुण यादव,22से ज्योति वर्मा,23से पुष्पा रावत,24से महेश वर्मा व 25 से कांती यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।
इस सम्बंध में जिला महासचिव शब्बीर अहमद ने बताया की कुछ सीटों पर विचार चल रहा है चल रहा पार्टी निर्देशानुसार निर्णय लिया जाएगा ।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मच्छर के बढ़ते प्रकोप को लेकर नगर पंचायत में फॉगिंग

अमन लेखनी समाचार- दिव्यांशु त्रिपाठी गोसाईगंज। नगर पंचायत गोसाईगंज के विभिन्न जगहों में बढ़ते मच्छर प्रकोप को लेकर मशीन से फॉगिंग कराई। इन दिनों गोसाईगंज में मच्छरों का प्रकोप बढ़,गया है कई मुहल्लों के लोगो में बुखार व् अन्य बीमारियों के मरीज भी बढ़ रहे है। मौसमी बुखार, वाइरल इंफेक्शन,खासी,सर्दी […]

You May Like

Subscribe US Now

0Shares