अमन लेखनी, समाचार
उन्नाव।
आगामी महाशिवरात्रि के पर्व पर नगर क्षेत्र में निकने वाले जुलूस को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी उन्नाव एवं पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारी नगर के साथ मय भारी पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र का भ्रमण किया गया तथा तय रूट पर सुरक्षा व्यवस्था के संबन्ध में सर्वसंबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
शिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर मे निकलने वाले जूलूस को नज़र में रखते हुए जिला अधिकारी ने शहर भ्रमण किया और लोगों को जागरूक किया ताकि किसी प्रकार की हिंसा न हो सके लोगो को असुविधा ना उठानी पड़े।इसी कड़ी में प्रदीप कुमार यातायात प्रभारी ने शिवरात्रि के दिन पर शहर के रूट डायवर्सन की जानकारी भी दी।
रेलवे लाईन किनारे मिला लावारिस शव
Wed Mar 10 , 2021
अमन लेखनी, समाचार उन्नाव। आज स्टेशन अधीक्षक मगरवारा की सूचना पर कानपुर – उन्नाव रेलवे लाइन के पोल संख्या 58/10 बलवंत खेड़ा व करोवन रेलवे क्रॉसिंग के मध्य रेलवे लाइन के किनारे ट्रेन संख्या 02876 DN से रन ओवर हो गया बॉडी रेलवे ट्रैक के पास पड़ी है की सूचना […]



