
अमन लेखनी समाचार
लखनऊ। प्रभारी निरीक्षक गुडम्बा मोहम्मद अशरफ के कुशल नेतृत्व में दिनांक 28 अक्टूबर 2021 को गुडम्बा पुलिस द्वारा 384/20 सरकार बनाम मयंक यादव आदेश दिनांक 25 अक्टूबर 2021के माध्यम से पारित कमिश्नरेट लखनऊ की सीमाओं से 6 माह के लिए निष्कासित किये जाने एवम निष्कासन की अवधि में पुलिस कमिश्नरेट की सीमाओं में पाए जाने पर गिरफ्तारी किये जाने के सम्बंध में अपराधी मयंक यादव को उसके घर के पास कमला मार्केट से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।अपराधी मयंक यादव द्वारा किये गए अपराध व अपराध की धारा 10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 से अवगत कराते हुए गिरफ्तारी की गई है।इस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 470/2021में पंजीकृत धाराओं में विधिक कारवाही कर दी गई है।


