अमन लेखनी समाचार-मोहनलालगंज
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बरकतनगर भट्ठी गांव स्थित घर से सोमवार की सुबह निकला किशोर सदिग्धं परिस्थितियों में लापता हो गया।देर शाम किशोर के घर ना पहुंचने पर परिजनो ने तलाश शुरु की लेकिन उसका कु़छ पता नही चल सका।जिसके बाद पीड़ित पिता ने पुलिस से लिखित शिकायत कर बेटे को तलाशने की गुहार लगायी।पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश में जुट गयी है।
गोसाईगंज के भट्टी बरकतनगर निवासी सजंय कुमार ने बताया रविवार की सुबह 11बजे उनका बेटा अभिषेक कुमार(17वर्ष) घर से निकला था,लेकिन देर शाम तक वापस नही आया,काफी खोजबीन के बाद भी बेटे अभिषेक का पता नही चल सका।जिसके बाद उन्होने पुलिस से शिकायत कर लापता बेटे अभिषेक को तलाशने की गुहार लगायी।पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस गुमशुदगी कर किशोर की तलाश में जुट गयी है।







Visit Today : 199
Total Visit : 461801
Hits Today : 3026
Total Hits : 2535875
Who's Online : 3
