अमन लेखनी, समाचार
उन्नाव l
पुलिस लाइन उन्नाव में पुलिस अधीक्षक , उन्नाव द्वारा जनपद के समस्त ग्राम प्रहरियों (चौकीदार) के साथ बैठक आयोजित की गई। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए विशेष सतर्कता बरतने हेतु जागरुक किया गया। चौकीदारों की वेतन आदि अन्य समस्याओं को सुना गया एवं निराकरण हेतु संबन्धित को निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा इस बात पर बल दिया गया कि यदि किसी चौकीदार को साइकिल, साफा, सीटी इत्यादि सुरक्षा एवं साज सज्जा संबन्धी उपकरण प्राप्त नहीं हुए हैं तो उन्हें यथाशीघ्र उपलब्ध कराया जाये। सभी चौकीदारों से उनकी कुशलता के बारे में पूछकर पुलिस की एक अहम कड़ी के तौर पर अपराध नियंत्रण आदि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।






Visit Today : 168
Total Visit : 500042
Hits Today : 1200
Total Hits : 2712133
Who's Online : 2
