अमन लेखनी समाचार-मोहनलालगंज
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के लिये नगराम पुलिस ने रविवार को मोहनलालगंज सर्किल के सहायक पुलिस आयुक्त दिलीप कुमार सिहं की अध्यक्षता में समेसी गांव में स्थित प्राथमिक विघालय में ग्राम चौपाल का आयोजन कर मतदाओ को जागरूक किया गया है।सहायक पुलिस आयुक्त दिलीप कुमार सिहं ने कहा कि ग्रामीण बिना भय के आगामी चुनाव में मतदान करें। यदि मतदान के दौरान किसी भी तरह की कोई समस्या उत्पन्न होती है तो प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस को सूचित करें। उन्होंने सभी ग्रामीणों को जागरूक करते हुए मतदान सही ढंग से करवाने का आग्रह किया।प्रभारी निरीक्षक मो०अशरफ ने कहा कि मतदान के लिए दबाव डालने, प्रलोभन देने व शराब पिलाने वाले अथवा पैसा व साड़ी बांटने वालो से परहेज रखने की अपील के साथ ही इन पर कार्रवाही हेतु तत्काल उन्हें सूचना देने की भी बात कही है।एसीपी ने ग्राम चौपाल में मौजूद लोगो को निर्भीक होकर बिना किसी लोभ व लालच में आये बिना मतदान करने की शपथ भी दिलाई।
चौपाल में प्रधान,पूर्व प्रधान,सभ्रान्त व्यक्तियों सहित ग्रामीण मौजूद रहे।







Visit Today : 160
Total Visit : 500237
Hits Today : 529
Total Hits : 2713022
Who's Online : 3
