अमन लेखनी समाचार
राजधानी लखनऊ के ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत जुआं खेल रहे तीन जुआंरियों को पुलिस ने गिरफ्त में लेकर जेल भेजा दिया जबकि एक जुंआरी मौके से भागने मे सफल रहा। पुलिस ने मौके से ताश की गड्डी सहित 1790 रूपये नगद बरामद किये ग्राम पंचायत मुजासा के पास चार व्यक्ति गांव के पास ही एक सार्वजनिक स्थान पर जुआं खेल रहे थे। जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची मलिहाबाद पुलिस बल के साथ उपनिरीक्षक नदीम अहमद सिद्दीकी, कांस्टेबल अशोक दीक्षित ,अश्वनी कुमार ने उन्हें मौके पर धर दबोचा और फड़ से ताश की गड्डी, 1390 रूपयों की नगदी व जामा तलाशी मे 400 रूपयों की नगदी बरामद की। जुआं खेल रहा एक व्यक्ति पुलिस को देख मौके से भागने मे सफल रहा। पुलिस ने उक्त अभियुक्तों पर जुआं अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर तीन लोगों को जेल भेजा दिया मौके से भागने मे सफल रहे व्यक्ति की तलाश मे टीम गठित कर तलाश में जुटी मलिहाबाद पुलिस







Visit Today : 222
Total Visit : 500942
Hits Today : 939
Total Hits : 2716396
Who's Online : 5
