अमन लेखनी समाचार पत्र
ब्यूरो रिपोर्ट भोलू तिवारी
बहराइच।
शुक्रवार को सूबे के जलशक्ति एवं संसाधन मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह बहराइच पहुंचे। इससे पहले हाइवे पर टिकोरामोड़ पर विधायक सुरेश्वर सिंह के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।
तकरीबन ढाई बजे जल शक्ति (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) के मंत्री डाॅ. महेन्द्र सिंह टिकोरामोड़ पहुंचे। यहां पर भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह के नेतृत्व में मौजूद सैकड़ो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। मंत्री ने पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त कर कुशलक्षेम पूछा। सूत्रों की मानें तो उनका यह दौरा मुख्यमंत्री के आगमन पर तैयारियों को परखने का था।स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह भाजपा जिला प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह, अवधेश सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह, बृजेश गुप्ता, पुरुषोत्तम सिंह जायसवाल, शशिकांत त्रिपाठी, अंकित सिंह, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य भरतलाल पांडेय, करुणाशंकर दीक्षित, विनीत जायसवाल, गौरव सिंह, संजय सिंह, हिमांशु मिश्र, सूरज जायसवाल, दिनेश्वर सिंह, गौरव सिंह, दिनेश यादव, पवन सिंह, सोनू मिश्र, प्रद्युम्न मिश्र, विद्याधर बाजपेई, राम कुमार बाजपेई, राकेश शुक्ल, रामधीरज मिश्र, मदन मिश्र समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।







Visit Today : 99
Total Visit : 501456
Hits Today : 490
Total Hits : 2718188
Who's Online : 3
