अमन लेखनी समाचार-मोहनलालगंज
भाजपा किसान मोर्चा ने रविवार को मोहनलालगंज के हुलासखेड़ा,अहमदखेड़ा सहित अन्य गांवों में चौपाल लगाकर किसानों से बातचीत कर सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया। किसानों को बताया गया कि देश में केवल भाजपा ने अन्नदाताओं के हित के लिए कार्य किए है।
किसान मोर्चा ने हुलासखेड़ा,अहमदखेड़ा आदि गांवों में जाकर किसान चौपाल लगाई।हुलासखेड़ा गांव में किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हेमराज राजपूत व मंडल प्रभारी लल्लन शर्मा ने किसानों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। किसानों को बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने हमेशा किसानों के हित में काम किया है। सरकार कृषि उपकरणों पर 50 प्रतिशत से ज्यादा की छूट दे रही है। आजादी के बाद भाजपा पहली सरकार है, जिसने किसानों को सम्मान निधि दी है। मौसम से खराब होने वाली फसलों का मुआवजा किसानों को दिया जा रहा है। इस दौरान संयोजक पूर्णमासी रावत,परीदीन रावत सहित काफी सख्या में किसान चौपाल में मौजूद रहे।






Visit Today : 221
Total Visit : 500941
Hits Today : 924
Total Hits : 2716381
Who's Online : 6
