अमन लेखनी समाचार
मलिहाबाद लखनऊ मलिहाबाद कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में आगामी त्यौहार व पंचायत चुनाव को मद्दे नजर रखते हुए की गई पीस कमेटी की बैठक जिसमे पुलिस चौकी रहीमाबाद पर ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी ग्रामीणों को सहयोग करने की जरूरत है जिससे किसी प्रकार की आगामी त्यौहार में कोई दिक्कत न हो सके और सभी लोग आपसी सौहार्द भाईचारा बनाए रखें व त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए और अगर किसी को किसी प्रकार की कोई भी दिक्कत होती है तो पुलिस को तत्काल संपर्क कर सूचित कर सकते हैं।किसी भी प्रकार का गलत कृत्य करने वालों से सख्ती से निपटा जायगा।उपद्रव करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर एसएसआई नदीम अहमद, चौकी प्रभारी रवींद्र कुमार, राजमणि पाल, दीपक चौधरी सहित पूरा स्टाफ उपस्थित रहा ।






Visit Today : 173
Total Visit : 500047
Hits Today : 1341
Total Hits : 2712274
Who's Online : 1
