अमन लेखनी समाचार / दिव्यांशु त्रिपाठी
गोसाईगंज। गोसाईगंज के अमेठी में अमेठी क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता में शुक्रवार को हुए फ़ाइनल मैच में आर एस 500 ने कंगारू हंटर टीम को हराकर फ़ाइनल का ख़िताब अपने नाम किया।
अमेठी में आयोजित अमेठी क्रिकेट टूनामेंट के प्रतियोगिता के आयोजक धर्मपाल, अमित मिश्रा ने बताया बीते पन्द्रह दिनों से चल रही प्रतियोगिता में कुल 24 टीमो प्रतिभाग लिया था। शुक्रवार को आर एस 500 व कंगारू हंटर टीमें फ़ाइनल में पहुँची थी टीमो के बीच में फ़ाइनल मैच खेला गया जिसमे टॉस जीतकर आर एस 500 टीम के कप्तान अमन यादव ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया।
पंद्रह ओवर के मैच में आर एस 500 ने बैटिंग करते हुए आठ विकेट खोकर 196 रन बनाएं,जवाब में कंगारू हंटर की टीम 107 रन पर आलआउट हो गई। और आर एस 500 ने 89 रन से मैच जीतकर क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज मलिंगा व मैन ऑफ द मैच अमन यादव रहे। जिन्हें पदक व ट्राफी देकर सम्मनित किया गया।






Visit Today : 2
Total Visit : 500958
Hits Today : 4
Total Hits : 2716500
Who's Online : 5
