मुख्यमंत्री ने वरासत अभियान को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश दिए

VickyAuthor

अमन लेखनी समाचार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरासत अभियान को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से निर्विवाद उत्तराधिकार को खतौनियों में दर्ज करने की कार्यवाही प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने वरासत अभियान की प्रगति की जनपद स्तर पर नियमित समीक्षा किए जाने के निर्देश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री रविवार अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्याें की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कल 08 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश में ‘मिशन शक्ति अभियान’ के द्वितीय चरण का शुभारम्भ हो रहा है। उन्होंने समस्त सम्बन्धित विभागों को अन्तर्विभागीय समन्वय के माध्यम से अभियान की विभिन्न गतिविधियों को संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण के शुभारम्भ अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने गेहूं खरीद वर्ष 2021-22 में एम0एस0पी0 के तहत की जाने वाली गेहूं खरीद की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंनेे कहा कि गेहूं खरीद का कार्य सुचारु ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जनपद स्तर पर जिलाधिकारी द्वारा गेहूं खरीद की तैयारियों की नियमित समीक्षा की जाए।
बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, मुख्य सचिव आर0के0 तिवारी, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक हितेश सी0 अवस्थी, अपर मुख्य सचिव एम0एस0एम0ई0 एवं सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव राजस्व श्रीमती रेणुका कुमार, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एस0पी0 गोयल, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज एवं ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

अमन लेखनी समाचार लखनऊ। प्रतिष्ठा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में स्थानीय चन्द्रा गेस्ट हाउस, स्नेह नगर, लखनऊ सभागार में आयोजित सम्मान समारोह, कवि सम्मेलन व आचार्य रामदेव लाल विभोर की कृति छन्द विधान ( लक्षण ग्रंथ ), राम कुंवर सिंह की कृति सम्पूर्णता छंद ( छंद यह संग्रह […]

You May Like

Subscribe US Now

0Shares