
अमन लेखनी समाचार
लखनऊ।दिनांक 28 अक्टूबर 2021 को थाना अमीनाबाद पुलिस द्वारा उन दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है जो अमीनाबाद के भीड़भाड़ वाले इलाके के दुकानदारों को गुमराह कर चोरी करने वाली दो महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।पुलिस की गिरफ्त में आई अभियुक्ता का नाम भानमती पत्नी मनफेरा और सीता पत्नी राम हित बताया जा रहा है जो थाना मड़ियांव की रहने वाली बताई जा रही हैं।इनकी गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक थाना अमीनाबाद सूर्यबली पांडेय व उनके द्वारा गठित अमीनाबाद पुलिस टीम का विशेष योगदान है दोनो अभियुक्ताओ पर मुकदमा अपराध संख्या 127/21 धारा 379/411 भादवि का अभिययोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही कर दी गई है।अभियुक्ताओ के पास से दुकानों से चोरी किया गया काफी माल भी बरामद किया गया है।





Visit Today : 236
Total Visit : 500956
Hits Today : 1025
Total Hits : 2716482
Who's Online : 3
