सही नीति और साफ नीयत से 04 वर्ष में बदल गया यूपी: योगी आदित्यनाथ

VickyAuthor

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बीते चार साल में राष्ट्रीय पटल पर एक नया उत्तर प्रदेश उभर कर आया है। सरकार ने साफ़ नीयत के साथ सही नीतियों का क्रियान्वयन किया, जिसका नतीजा है कि आज यूपी निवेशकों की पहली पसंद बन कर उभरा है। उत्तर प्रदेश के बारे में जो धारणा थी, कि यहां नौकरशाही काम नहीं करना चाहता, यहां कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है, आये दिन यहां दंगे होते हैं, इस धारणा को हमने बदलने की ठानी और उस दिशा में कार्य किया है। आज उसका परिणाम है कि विगत 4 वर्षों में प्रदेश में कोई दंगा नही हुआ। प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर हुई है।

शुक्रवार को आयोजित एक निजी मीडिया संस्थान के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्च 2017 में सत्ता में आने के बाद से नियोजन के साथ काम किया। उन क्षेत्रों को चिन्हित किया गया जिससे प्रदेश की आय में वृद्धि हो और प्रदेश की अर्थव्यवस्था नया आयाम स्थापित करें। इसके लिए हमने कुछ सेक्टर चिन्हित किये गए। औद्योगिक विस्तार के उद्देश्य से हमने व्यवसाय की सुगमता के लिए भी एक वातावरण प्रदेश में दिया, जो रिफॉर्म होने थे उन्हें समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाया। आज उसका परिणाम है कि ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस में उत्तर प्रदेश की रैंकिंग 2015-16 में जो 14वें स्थान पर थी, आज वह दूसरे स्थान पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के अंदर, उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध और उर्वरा भूमि के लिए जाना जाता है, हमारे यहां जल संसाधन की अच्छी व्यवस्था है, हम लोगो ने किसानों को ध्यान में रखकर उस सेक्टर को टारगेट किया। इसके साथ ही एमएसएमई सेक्टर को हमने टच किया। एमएसएमई सेक्टर कम पूंजी में ज्यादा रोजगार देने वाला है, हमने एक जिला एक उत्पाद जैसी अभिनव योजना शुरू की। इन दो सेक्टर्स में काम करने के बाद प्रदेश ने एमएसएमई सेक्टर को नई ऊंचाइयां मिलीं। जिससे व्यापक पैमाने में रोजगार सृजन भी हुआ है।

यूपी की विकास यात्रा का सिलसिलेवार व्योरा रखते हुए सीएम योगी ने कहा कि जब हर नागरिक को काम मिलेगा, रोजगार होगा,तो उसकी आय में वृद्धि होगीमें सफलता पाई है। 1947 से लेकर 2017 तक आज़ादी के 70 वर्षों में उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय कुल 47 हजार रुपये तक पहुंच पाई थी, लेकिन 2017 से लेकर 2020-21 में यह आय 95 हजार रुपए तक पहुँचाने में सफलता पाई है। यह ग्रोथ उत्तर प्रदेश की वर्तमान स्पीड को बताता है।

चार में से एक साल कोरोना में बीता फिर भी बना नजीर:

सीएम योगी ने कहा कि सरकार के 04 वर्ष में एक वर्ष का तो पूरा समय कोरोनाकाल मे ही बीत गया, लेकिन इन 4 वर्षों में सबने देखा होगा कि 03 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निजी निवेश प्रदेश के अंदर हुआ। यहां तक कि कोविड के दौर में भी,प्रदेश के अंदर 60 हजार करोड़ रु.से अधिक का निवेश हुआ। आज देश की पहली मोबाइल डिस्प्ले यूनिट उत्तर प्रदेश के अंदर लग रही है और यह निवेश हम चीन से लेकर आये हैं। यही नहीं, उत्तर भारत का पहला डाटा सेंटर पार्क की स्थापना भी उत्तर प्रदेश में हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की इकोनॉमी को 5 ट्रिलियन यूएस डॉलर तक पहुचाने का एक लक्ष्य निर्धारित किया है। देश की आबादी का हर छठा व्यक्ति उत्तर प्रदेश का है, तो उत्तर प्रदेश ने भी तय किया है कि प्रधानमंत्री जी के इस लक्ष्य में हम भी सहभागी बनेंगेस हम भी 1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनने की ओर अग्रसर होंगे और देश की समृद्धि में सहायक होंगे, इस दिशा में हमने कार्य प्रारम्भ कर दिया है। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के कार्यों की चर्चा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज प्रदेश की सभी इंटर कनेक्टिविटी को 04 लेन हो रहे है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे इस वर्ष के अंत तक हम शुरू हो जाएगा तो गंगा एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है] यह देश का सबस्वे बड़ा एक्स्प्रेस वे होगा। यही नहीं,गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे और बलिया लिंक एक्सप्रेसवे का कार्य भी युद्धस्तर पर चल रहा है जिसे मैं देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे मानते हैं, सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपने बीस रोड मैप को लेकर आगे बढ़ रहा है, सभी के सहयोग से यूपी को सफलता जरूर मिलेगी। कोविड काल की चुनौतियों की चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कोरोनाकाल में जो दो मूल मंत्र दिए थे एक “आपदा में अवसर” और दूसरा “आत्मनिर्भर भारत”। हम इस मंत्र को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

राम आराध्य ही नहीं आजीविका के साधन भी: कार्यक्रम में सीएम योगी ने ईज ऑफ डूइंग लिस्ट में यूपी के नंबर दो पर पहुंचने से लेकर राम को रोजी-रोटी बनाने तक, राहुल गांधी से लेकर बंगाल चुनाव तक हर मुद्दे पर अपनी राय रखी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राम सिर्फ आराध्य नहीं बल्कि आजीविका के भी आधार हैं। राम को हम लोगों ने सिर्फ आस्था के साथ ही नहीं जोड़ा है। भारत के प्रत्येक आदमी ने राम को अपनी रोटी से जोड़ा है। राम हमारे आराध्य भी हैं और हमारी आजीविका का आधार भी हैं। कैसे कह सकते हैं कि हम अर्थव्यवस्था के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं।

देश में आपदा हो तो राहुल को याद आती हैं नानी:
कार्यक्रम में योगी ने राहुल गांधी के यूपी के बदतर प्रदेश वाले बयान पर बोला, ‘वह मेन विदआउट ब्रेन हैं। उन्हें नहीं पता कहां क्या बोलना है। उन्होंने यूपी से रिश्ता ही खत्म कर दिया है इसलिए यूपी के बारे में काफी कुछ बोल रहे हैं। जब देश में कोई विपदा आती है तो उन्हें इटली में अपनी नानी याद आ जाती हैं। वह भारत के बाहर जाएंगे तो भारत की निंदा करेंगे। यूपी में रहेंगे तो दक्षिण की निंदा करेंगे, दक्षिण में रहते हैं तो यूपी को भरा-बुला कहते हैं, ऐसे व्यक्ति की विश्वसनीयता पर कुछ नहीं कहा जा सकता।’

‘बंगाल में हर तबका बदलाव चाहता है’
बंगाल चुनाव पर योगी ने कहा, ‘पहले लोग मंदिर जाना पूजा करना को सांप्रदायिक मानते थे लेकिन आज उन लोगों ने चुनाव के बहाने ही मंदिर जाना शुरू कर दिया है। यह हमारी वैचारिक विजय है। वैचारिक विजय से ही वास्तविक विजय की शुरुआत होती है। मैं बंगाल के अंदर कई क्षेत्रों में गया वहां महिला, किसान, नौजवान, गरीब हर तबका बदलाव चाहता है। बंगाल में बीजेपी आएगी इसमें कोई संदेह नहीं।’ सीएम योगी ने कहा, ‘2018 में बंगाल के अंदर टीएमसी ने दुर्गा पूजा पर रोक लगा दी थी जबकि मुहर्रम के जुलूस को अनुमति दे दी थी। उस समय मुहर्रम और दुर्गा पूजा एक साथ पड़े थे। हमने यूपी में मुहर्रम का जुलूस भी जाने दिया और दुर्गा पूजा भी कराई। यहां दोनों पक्षों को बिठाकर माहौल बनाया। उनसे कहा गया कि शासन के आदेश का पालन करना बाध्यकारी होगा। बंगाल में पूजा पर रोक लगाने पर हाईकोर्ट ने वहां की सरकार को फटकार लगाई। उस समय बंगाल प्रशासन ने हमसे गाइडलाइन मांगी थी कि हमने कैसे मैनेज किया। हमने उन्हें बताया कि हम भेदभाव नहीं करते हैं।’

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हत्या की घटना का 48 घण्टे के भीतर हुआ खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार।

उन्नाव :घटना उन्नाव के मौरावां थाना के अन्तर्गत तिसन्धा मोड के पास बरेन्दा कालू खेड़ा मार्ग पक्की सडक की है जहां दिनाँक28/03/2021 को सडक के किनारे एक अज्ञात पुरूष उम्र लगभग 40 वर्ष का शव पाया गया था। जिस पर ग्राम प्रधान छविनाथ पुत्र सिद्धिनाथ कश्यप नि0 तिसन्धा की सूचना […]

You May Like

Subscribe US Now

0Shares