अमन लेखनी समाचार
मलिहाबाद लखनऊ
संपूर्ण समाधान दिवस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ जिसमें में 84 प्रार्थना पत्र आए जिसमें कुल चार प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी प्रणता ऐश्वर्या व तहसीलदार शंभू शरण की अगुवाई में संपूर्ण समाधान दिवस शुरू हुआ। प्र चैना गांव निवासी रामप्रकाश ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गांव के ही कुछ लोग हमारे खेत में घरों का गंदा पानी बहाते हैं जिससे फसल को नुकसान होता तो होता ही है। जुताई वह बुवाई करने में भी काफी दिक्कत आती है जब उनसे कहा जाता है। तो वह लड़ाई पर आमादा हो जाते हैं इसको ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुबह से फरियादी नदारद रहे इसकी खास वजह यह भी है कि उच्च अधिकारियों की अनुपस्थिति। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक ललिता अवस्थी, एसडीओ दुर्गेश जायसवाल व संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं मलिहाबाद के कई अलग अलग राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने वसीम रिजवी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रणता ऐश्वर्य व तहसीलदार शंभू शरण को ज्ञापन सौंपा।








Visit Today : 2
Total Visit : 502137
Hits Today : 19
Total Hits : 2721328
Who's Online : 3
