अमन लेखनी समाचार-मोहनलालगंज
मोहनलालगंज के वार्ड-19 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिये चुनाव मैदान में उतरे बसपा समर्थित प्रत्याशी अमरेन्द्र भारद्वाज बजरंगबली के दरबार में मत्था टेकने के बाद माता-पिता व गुरूओ का आशीर्वाद लेकर समर्थको संग नामांकन करने पहुंचे तो वार्ड-20 से जिला पंचायत के बसपा समर्थित प्रत्याशी विनोद वर्मा ने खुली जीप में बैठकर प्राचीन भवरेश्वर मंदिर पहुंचकर भवरेश्वर बाबा के शिवलिगं पर मत्था टेककर आशीर्वाद लेने के बाद समर्थको संग पर्चा दाखिल करने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे,वही वार्ड-19 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिये चुनाव मैदान में निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में उतरे केकेसी के पूर्व महामंत्री व अधिवक्ता अनूप तिवारी ने मंदिर में मत्था टेकने के बाद अपने लावा लश्कर के साथ जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर मत्था टेका।वही वार्ड -21 के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी धर्मेन्द्र लोधी ने अपनी मां का आशीर्वाद लेने के बाद कालेबीर बाबा मंदिर में मत्था टेकने के बाद पर्चा दाखिला करने अपने समर्थको संग पहुंचे
नारियल फोड़ने के बाद भाजपा के डीडीसी प्रत्याशी ने किया नामाकंन..
गोसाईगंज के वार्ड -25 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिये चुनाव मैदान में उतरे भाजपा समर्थित प्रत्याशी आदित्य मिश्रा ने अपनी मां सहित बुजुर्गो का आशीर्वाद लेने के बाद मंदिर व मजारो में मत्था टेकने के बाद गुलाब के फूलो की माला पहनकर अपने लावालश्कर के साथ जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे जहां भाजपा की महिला कार्यकर्ताओ ने टोटका करते हुये प्रत्याशी आदित्य मिश्रा के सिर पर घुमाने के बाद उनके आगे नारियल फोड़ा जिसके बाद उन्होने नामाकंन कक्ष पहुंचकर अपना पर्चा भरा।वही गोसाईगंज व मोहनलालगंज के सभी वार्डो के भाजपा,बसपा,काग्रेंस समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियो ने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर अन्तिम दिन अपना पर्चा दाखिल किया।





Visit Today : 151
Total Visit : 500025
Hits Today : 668
Total Hits : 2711601
Who's Online : 5
