अमन लेखनी समाचार/संतोष मिश्र
बहराइच। सोमवार शाम को जिलाधिकारी शम्भु कुमार एसपी सुजाता सिंह के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का जायजा लेने के लिये विकासखंड नवाबगंज के ब्लॉक मुख्यालय बाबागंज पहुंचे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी बहराइच ने ब्लॉक मुख्यालय बाबागंज में की जा रही चुनाव तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने पर्चा विक्री केंद्र, नामांकन काउंटरों आदि का निरीक्षण किया तथा प्रवेश व निकास मार्ग के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था भी देखी। इस दौरान उन्होंने आर ओ शैलेश कुमार एवं खंड विकास अधिकारी नवाबगंज शैलेंद्र सिंह को सारी व्यवस्थाएं पूर्ण कराने के निर्देश भी दिये। इस मौके पर जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह, सीडीओ कविता बजेटा, उपजिलाधिकारी नानपारा राम आसरे वर्मा, एडीएम जयचंद पाण्डेय, सीओ नानपारा जंगबहादुर यादव, डीआईओ, एसडीएम सदर, कोतवाल रूपैडिहा अशोक कुमार सिंह, बाबागंज चौकी प्रभारी रामकेश चौधरी, एडीओ पंचायत भूपेन्द्र यादव सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदुस्तान में कानून का सबसे ज़्यादा दुरुपयोग करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ : संजय सिंह
Wed Apr 7 , 2021
आप के प्रदेश प्रभारी ने प्रेस वार्ता में राष्ट्रद्रोह के फर्जी मुकदमे दर्ज कराने को लेकर मुख्यमंत्री योगी पर बोला करारा हमला, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की लखनऊ : इलाहाबाद हाई कोर्ट फैसला आया है और उस फैसले ने उत्तर प्रदेश आदित्यनाथ सरकार के असली चेहरे […]



