अमन लेखनी समाचार
मलिहाबाद लखनऊ
लखनऊ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हृदेश कुमार के निर्देशन में कोरोना वायरस दिन पर दिन बढ़ते देखते हुए चलाया गया अभियान अभियान के तहत रहीमाबाद चौकी प्रभारी द्वारा सख्ती करते हुए मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना लगाकर मास्क का पालन करने के सख्त निर्देश दिए।
मलिहाबाद कोतवाली के अंतर्गत चौकी रहीमाबाद इंचार्ज रवीन्द्र कुमार ने मास्क का ना लगाने वालों पर कड़ा रुख अपनाते हुए मास्क चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें बिना मास्क के 50 लोगों का चालान किया गया। रवींद्र कुमार ने बताया कि लगातार पूरा विश्व इस महामारी से परेशान है। इलाके के लोगों इस बीमारी से बचने के लिए मास्क लगाना होगा अगर कोई इसमें लापरवाही दिखाएगा तो कार्रवाई की जाएगी। रहीमाबाद चौकी व थाना मलिहाबाद में कुल 204 लोगों चालान किया गया।पुलिस की सख्ती के चलते मास्क लगाने वालों की संख्या बढ़ी है। गांव में भी लोग मास्क लगाकर निकल रहे हैं। जिससे क्षेत्र में बढ़ रही कोरोना वायरस विश्व मे फैली महामारी को रोकने में मदद मिलेगी।






Visit Today : 106
Total Visit : 502241
Hits Today : 287
Total Hits : 2721596
Who's Online : 3
