2 वाहन चोरों को पारा पुलिस ने दबोचा..
.
अमन लेखनी समाचार
लखनऊ।प्रभारी निरीक्षक थाना पारा राजेश कुमार के नेतृत्व में पारा पुलिस को एक सफलता मिली है।पारा पुलिस ने 4 वाहन चोरो को अपनी गिरफ्त में ले लिया है इतना ही नही उनके पास से चोरी की 4 मोटरसाइकिल व 1 स्कूटी भी बरामद कर ली गई है।बताया जा रहा है कि दोनों अभियुक्त गाड़ियों की चोरी कर उनके पार्ट्स को बेचने का काम करते थे व गाड़ियों के नम्बर प्लेट बदलकर भी उसे बेच दिया करते थे दोनो अभियुक्तों को मुखबीरखास की सूचना पर दिनांक 23 अक्टूबर 2021 को गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्तों के नाम आरिफ पुत्र छोटे मियां निवासी थाना ठाकुरगंज और कल्लू कबाड़ी उर्फ दीपक पुत्र मैकू राजपूत है ये भी थाना ठाकुरगंज का रहने वाला है इनका आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है।ये कामयाबी मुकदमा अपराध संख्या 500/21 धारा 379/411/420/467/468/471 भादवि से संबंधित है जो थाने में दर्ज है।पुलिस को जो स्कूटी बरामद हुई है उसका मुकदमा थाना सआदतगंज में पंजीकृत बताया जा रहा है।दोनो अभियुक्तों पर विधिक कार्यवाही कर दी गई है।





Visit Today : 157
Total Visit : 500031
Hits Today : 765
Total Hits : 2711698
Who's Online : 7
