अमन लेखनी समाचार

लखनऊ।दिनांक 26/10/2021 को अक्टूबर माह के चौथे मंगलवार को लोकमंगल दिवस का आयोजन जोन 7 और जोन 8 में किया गया जिसमें लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने जनता की समस्याओं की सुनवाई कर उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।जोन 7 का लोक मंगल दिवस इंदिरानगर स्थित जोनल कार्यालय में एवं जोन 8 का लोक मंगल दिवस बिजनौर क्रासिंग स्थित जोनल कार्यलाय पर किया गया।इंदिरानगर के बी-1639 से 1691 तक सड़क किनारे लगे पेड़ गिर गए है, जिन्हें उठाने की व्यवस्था करा दे, जिसपर महापौर संयुक्ता भाटिया ने उद्यान अधीक्षक को कार्यवाही के निर्देश दिए।श्याम नगर कालोनी के अमराई गांव निवासी शशिकांत तिवारी ने महापौर से अमराई गांव में सफाई कराने का अनुरोध किया जिसपर महापौर ने जोनल अधिकारी को सफाई कराने के लिए निर्देशित किया।अदिलनगर निवासी एम० कुमार ने महापौर से बताया कि उनके घर के सामने लाइट नही है जिसपर महापौर ने मार्गप्रकाश अभियंता को लाइट लगाने के लिए निर्देशित किया।वृंदावन योजना निवासी वीरेंद्र बहादुर ने महापौर को बताया कि मकान संख्या 687 से 700 तक नाला बना कर अधूरा छोड़ दिया गया है, जिसपर महापौर ने अधिशाषी अभियंता को समस्या निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान कुल 54 शिकायतें पंजीकृत की गई जिनमे अभियंत्रण की 22, कर विभाग की 9, मार्गप्रकाश की 6, स्वास्थ्य की 6, उद्यान की 02, जलकल की 03, तहसीलदार की 02, एवं अन्य की 4 शिकायतें पंजीकृत की गयी।
इस मौके पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया संग उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, पार्षद दल उपनेता कौशलेंद्र द्विवेदी, दिलीप श्रीवास्तव, विमल तिवारी, रामनरेश रावत, पूनम मिश्रा, नेहा सौरभ सिंह के साथ सम्बंधित जोनल अधिकारी के जोनल अधिकारी एवं उक्त जोन के अन्य अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहें।







Visit Today : 30
Total Visit : 501387
Hits Today : 179
Total Hits : 2717877
Who's Online : 2
