लापता युवक का मिला शव
कानपुर के बिधनू में छह दिन लापता युवक का शव पड़ोसी गांव में एक खेत में बने कुएं में मिला है। सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवा कर जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकठ्ठा किए हैं। परिजनों की युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने की आशंका जताई है।
वहीं, पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का बताया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के दलेलपुर गांव निवासी किसान राजाबाबू प्रजापति का इकलौता बेटा पवन (21) रविवार दोपहर घर से मंझावन जाने की बात कहकर घर से निकला था।





Visit Today : 131
Total Visit : 502266
Hits Today : 436
Total Hits : 2721745
Who's Online : 5
