अमन लेखनी समाचार
बहराइच
थाना हरदी के पाण्डेयपुरवा फत्तेपुरवा का मामला
बहराइच। होली पर्व पर जबरन घर में घुसकर बेटी को रंग लगाने का विरोध करने पर दबंगों ने एक परिवार पर घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। विरोध करने पर चाकू से ओठ काट लिया। पीडि़त द्वारा थाने में तहरीर दी गई। जिस पर पुलिस ने पीडि़त पक्ष का मेडिकल कराया। घटना थाना हरदी अन्तर्गत ग्राम फत्तेपुरवा के मजरा पाण्डेयपुरवा का है। जहां दबंगों ने पार्वती पत्नी महेश के घर में उनकी बेटी को रंग लगाने दबंग घर में जा पहुंचा। पार्वती ने जब इसका विरोध किया तो दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार पर लाठी, डण्डों व चाकू से हमला कर दिया। हमले में नीलेश, प्रेम, सीता सहित परिवार के अन्य सदस्य जख्मी हो गए। पीडि़ता ने मामले में थाना हरदी में घटना की तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।







Visit Today : 17
Total Visit : 474378
Hits Today : 63
Total Hits : 2612527
Who's Online : 2
