अमन लेखनी समाचार /उत्तम शुक्ला
सीतापुर
हरगांव में नव निर्मित कान्हा गौशाला का अनावरण गो माता का पूजन करके नगर पंचायत के अधिकारियों के व्दारा गुरूवार को किया गया ।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत हरगांव में शासन की मंशानुरूप एक कान्हा गौशाला का निर्माण किया गया है आज गुरूवार 18मार्च की शुभ बेला में नगर पंचायत हरगांव के चेयरमैन गफ्फार खां व अधिशाषी अधिकारी अरविंद सिंह ने नवनिर्मित कान्हा गौशाला एवं पशु आश्रय स्थल में विधि विधान से पूजन एवं गौ पूजन करके बड़ी धूमधाम के साथ किया । इस अवसर पर सभासद अशोक कुमार मिश्र ,सुभाष चंद्र जोशी, संजय जयसवाल, विमला सिंह, जगन्नाथ प्रसाद ,हारून कुरेशी, दिनेश गुप्ता ,मोहम्मद सलीम, हामिद खां संजीव गुप्ता, संदीप कुमार तथा सचिन मिश्रा , मोहम्मद शमीम, अनीश खां,मो शमी, सारिक एवं नगर पंचायत कर्मचारी दीपक कुमार, अहिबरन लाल, आशिफ, बिनोद बाल्मीकि, राजेश कुमार, सुशील कुमार सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। तत्पश्चात लोगों में प्रसाद वितरण किया गया ।






Visit Today : 152
Total Visit : 500026
Hits Today : 705
Total Hits : 2711638
Who's Online : 4
