अमन लेखनी समाचार
असोहा, उन्नाव। जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 मार्च से 31 मार्च तक तथा दस्तक अभियान 10 मार्च से 24 मार्च स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शुक्रवार को असोहा स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे मलेरिया निरीक्षक ने अभियान की स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी के साथ समीक्षा की।
शुक्रवार को असोहा स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे मलेरिया निरीक्षक विवेक दीक्षित ने स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ वी पी सिंह के साथ जारी संचारी रोग नियंत्रण तथा दस्तक अभियान की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया। जहां प्रयोगशाला प्रविधिज्ञ विनोद को लक्ष्य के सापेक्ष रक्त पट्टिका बनाये जाने के निर्देश दिये। वही एच एस व एम पी डब्लू को भी क्षेत्र में जाकर मलेरिया की रक्त पट्टिकाओं को बनाये जाने के भी निर्देश दिये। जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया पहुँचकर आशाओं व आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान 2021 के अंतर्गत करायी जाने वाली संवेदीकरण की बैठक में भी प्रतिभाग किया।,