अमन लेखनी समाचार
राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद कस्बे के लोगों ने कुरान की आयतों को हटाने को लेकर टिप्पणी करने वाले वसीम रिजवी के खिलाफ मुस्लिम वर्ग के लोगो ने सड़क पर उतर कर जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए कोतवाली पर वसीम रिज़वी के खिलाफ तहरीर देकर देशद्रोह की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की ।
कुरान की आयतों पर विवादित टिप्पणी करने वाले वसीम रिजवी ने कुरान से 26 आयतें हटाने को लेकर टिप्पणी की थी जिसको लेकर मलिहाबाद क्षेत्र के मुस्लिम वर्ग के लोग सड़क पर उतर कर वसीम रिजवी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मलिहाबाद कोतवाली पर वसीम रिजवी के खिलाफ तहरीर देकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है ।
विवादित टिप्पणी को लेकर कस्बा निवासी आमिर वली की तरफ से दी गई तहरीर में उनका कहना है कि इस प्रकार की टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।वसीम रिजवी को जल्द से जल्द इस टिप्पणी के लिए माफी मांगे नहीं तो मुस्लिम समाज के लोगों का आक्रोश और बढ़ता दिखाई देगा फुरकान खान ने ये भी बताया कि यह आंदोलन जारी रहेगा जब तक सवैधानिक रूप से वसीम रिज़वी को सज़ा नही मिल जाती उन्होंने बताया कि हम न्यायलय की शरण मे जायेगे और हमारी कुरान के एक भी शब्द में बदलाव नही किया जा सकता है ।
इस मौके पर अधिवक्ता शारिक खान अधिवक्ता शाहबाज़ खान, मसूद हसन खान,अनवर जमाल अधिवक्ता सतेंद्र ,ज़ीशान मिर्ज़ा कादरी,राजा हमदी, सहित सैकड़ों हिन्दू ,मुस्लिम वर्ग के लोग भी मौजूद रहे ।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक चिरंजीव मोहन ने बताया कि कस्बा वासियों द्वारा तहरीर मिली है जिसमें कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया ।







Visit Today : 216
Total Visit : 500936
Hits Today : 818
Total Hits : 2716275
Who's Online : 6
