अमन लेखनी समाचार/मनोज कुमार सिंह चौहान,उपसम्पादक
लखनऊ। फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल के तहत संकल्प कराते हुए मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर ने लगभग 1000 बच्चों को संकल्प दिलाया और कहा कि न नशा करते है और न ही भविष्य में किसी भी प्रकार का नशा करूँगा, और आने वाली पीढी को भी नशा नही करने दूँगा । अपने देश एवं प्रदेश तथा समाज को नशा मुक्त बनाकर एक नया और स्वस्थ समाज एवं रोग मुक्त देश बनाऊंगा, जिससे आने वाले समय मे किसी भी माँ को अपना बेटा और किसी भी बहन को अपना भाई, किसी भी बहू को अपना पति और किसी भी बेटा बेटी को अपने पिता को नशे की वजह से खोना ना पडे। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह चौहान ने सांसद मोहनलालगंज के भागीरथी प्रयास को सराहा।
कुरान पर टिप्पणी करने वाले वसीम रिजवी के खिलाफ कस्बे के लोगों ने किया प्रदर्शन
Sun Mar 14 , 2021
अमन लेखनी समाचार राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद कस्बे के लोगों ने कुरान की आयतों को हटाने को लेकर टिप्पणी करने वाले वसीम रिजवी के खिलाफ मुस्लिम वर्ग के लोगो ने सड़क पर उतर कर जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए कोतवाली पर वसीम रिज़वी के खिलाफ तहरीर देकर देशद्रोह की […]



