अमन लेखनी समाचार
लखनऊ।पुलिस आयुक्त लखनऊ द्वारा थाना महानगर पर थाना महानगर, थाना हसनगंज व थाना विकासनगर में पंजीकृत अभियोगो में विवेचकों द्वारा की जा रही लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान निम्नलिखित बिन्दुओं पर बल दिया गया।समीक्षा के दौरान लम्बित विवेचनाऐं एवम लम्बित आंशिक विवेचनाऐं व लम्बित पुनर्विवेचनाऐं को जल्द निस्तारित करने के आदेश दिए गए।
राजपत्रित अधिकारियों,थानों व अन्य शाखाओं में लम्बित विवेचनाओं को भी प्रमुखता से देखने को कहा गया इस मौके पर
थानों में मालों के निस्तारण की बात कही गई।थाने पर प्राप्त एनबीड्ब्लू, कुर्की एवं वारण्ट वसूल जुर्माना की तामीला पर भी कमिश्नर द्वारा समीक्षा की गई।
थानो पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रो की जांच/निस्तारण में भी इससे तेज़ी आने की बात कही गई।इसके अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने चोरी नकबजनी की घटनाओं के दृष्टिगत रात्रि गस्त बढाने तथा दो पहिया चार पहिया पीआरवी वाहनों का रुट नये तरीके से निर्धारित कर इन अपराधों की रोकथाम हेतु उनका उत्तरदायित्व निर्धारित करने हेतु निर्देशित किया गया।अर्दली रुम के दौरान, पुलिस उप आयुक्त उत्तरी तथा सहायक पुलिस आयुक्त महानगर भी मौजूद रहे जिन्हे पुलिस आयुक्त द्वारा लम्बित विवेचनाओं के पर्यवेक्षण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।





Visit Today : 158
Total Visit : 500235
Hits Today : 495
Total Hits : 2712988
Who's Online : 1
