अमन लेखनी समाचार /उत्तम शुक्ला
सीतापुर
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 14/03/021रविवार को समस्त थानों पर पीस कमेटी के समान महिला सुरक्षा समिति का गठन किया गया है। गठित की गयी महिला सुरक्षा समिति में सभी सदस्य महिलायें ही होती है जिनका कार्य गांव/मोहल्ले में महिलाओं की समस्याओं के निदान हेतु पुलिस प्रशासन का सहयोग करती है।
पुलिस अधीक्षक आर.पी.सिंह के निर्देश पर जनपद के समस्त थानों पर गठित महिला सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समिति की सभी सदस्यों नें प्रतिभाग किया। थाना प्रभारियों ने महिला सदस्यों से महिलाओं एवम् बालिकाओं की समस्याओं के निराकरण हेतु बढ़-चढ़ कर सहयोग किये जाने की अपील की। उनसे अनुरोध किया गया कि यदि गांव में किसी महिला के साथ घरेलू हिंसा, किसी बालिका का बाल विवाह होता है तो उसकी सूचना थानें पर अवश्य दें तथा यदि कोई गांव में शोहदा या मनचला सक्रिय है तो उसकी गोपनीय सूचना भी थाने पर देने की अपील की गयी।






Visit Today : 65
Total Visit : 500352
Hits Today : 170
Total Hits : 2713518
Who's Online : 1
