अमन लेखनी समाचार
विनय कुमार शुक्ला
बहराइच कैसरगंज थाना फखरपुर क्षेत्र में भिलोरा बसन्ती के मजरा बसाहिया पुरवा में आज लगभग साढ़े ग्यारह बजे दोपहर में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई जिसमें रहने वाले लोगों का सब कुछ जल गया। केवल शरीर पर कपड़े बचे।जानि हानि का नुकसान नहीं हुआ है।एक बछिया आशिंक झुलस गई।
मार्च महीने में ही गर्मी ने अपना उग्र रूप दिखलाना शुरू कर दिया था। आज पहली अप्रैल को थाना फखरपुर क्षेत्र के भिलोरा बसन्ती के मजरा बसाहिया पुरवा में अज्ञात कारणों से आग लग गई, लोगों ने फायर ब्रिगेड को व स्थानीय थाने पर फोन से सूचना दी। तत्काल मौके पर थाने की पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी व क्षेत्रीय लेखपाल पहुंच कर आग पर काबू पाया व अहेतुक सहायता हेतु क्षेत्रीय लेखपाल अर्चना सिंह ने नुकसान का आकलन किया व तत्तकाल लाभ हर परिवार को एक कम्बल व त्रिपाल मुहैया कराया।जिनके घर जले हैं इस प्रकार नाम है।अलीम पुत्र खलील, खलील पुत्र अब्दुल्ला, अकबर अली पुत्र रज़ाक,हनीफ पुत्र रजाक, मल्लन पुत्र खलील,बब्बन पुत्र खलील,लल्लन पुत्र खलील नफीस पुत्र खलील, अब्दुल रहमान पुत्र हमीददुल्ला के आवासीय मकान जलकर नष्ट हो गए। कुछ भी नहीं बचा है।
कतर्निया की पूर्व प्रधान रंजना विशवकर्मा के घर में कच्ची शराब बनाते हुए उनके पति और भाई गिरफ्तार।
Thu Apr 1 , 2021
अमन लेखनी समाचार ब्यूरो रिपोर्ट भोलू तिवारी के साथ विनय शुक्ला मोतीपुर बहराइच। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह के आदेशों के पालन के अनुक्रम मे मोतीपुर थाना प्रभारी मधुप नाथ मिश्र के दिशा निर्देशन मे पंचायत चुनाव मे शांति व्यवस्था बनाये रखने को हर ग्राम सभा में अवैध शराब व अनैतिक […]



