अमन लेखनी समाचार-मोहनलालगंज
मोहनलालगंज के भदेसुवा मे एमएमसी ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को हुए फाइनल मैच में सिसेण्डी ने डेहवा टीम को हराकर फाइनल का खिताब अपने नाम किया।भदेसुवा मे आयोजत एमएमसी ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजक अजीत सिंह यादव ने बताया बीते एक सप्ताह से चल रही प्रतियोगिता मे कुल 32 टीमों ने भाग लिया था,जिसमें सिसेण्डी व डेहवा टीमे फाईनल में पहुँच थी, रविवार को सिसेण्डी व डेहवा क्रिकेट टीमो के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें टास जीतकर सिसेण्डी टीम के कप्तान धीरू शुक्ला ने पहले बैटिग करनें का निर्णय लिया, चौदह ओवर के मैच मे सिसेण्डी ने बैटिग करते हुए पाँच विकेट खोकर 170 रन बनाएं जबाब मे डेहवा की टीम ने चौदह ओवर खेलकर छः विकेट गवाकर 135 रन ही बना सकी और सिसेण्डी ने 35 रनो से मैच जीतकर क्रिकेट टूनामेन्ट की ट्राफी सिसेण्डी के नाम कर ली, क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन आफ द टूनामेन्ट व मैन आफ मैच प्रभात पाण्डेय रहें जिन्हें पदक व ट्राफी देकर संमानित किया गया।






Visit Today : 153
Total Visit : 500230
Hits Today : 486
Total Hits : 2712979
Who's Online : 1
