अमन लेखनी, समाचार
उन्नाव।
खबर , उन्नाव से है जहां , पेट्रोल पम्प कर्मी व बाइक चालक ( ग्राहक ) के बीच घटतौल को लेकर विवाद हो गया है। बाइक सवार युवक कुछ देर बाद कई यवको को लेकर पेट्रोल पंप पहुंच गया, पेट्रोल पंप ऑपरेटर के साथ मारपीट शुरू कर दी । दबंगों ने ऑपरेटर के अलावा अन्य कर्मियों को भी मारा पीटा , यही नहीं एक युवक वीडियो मे पेट्रोल मशीन से पेट्रोल छिड़ककर भागता दिख रहा है। मारपीट में कर्मियो को चोटें भी आईं है । सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के अकरम पुर में संचालित एक पेट्रोल पंप पर रविवार रात घटतौली को लेकर ग्राहक व पम्प कर्मी में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई । विवाद के बाद ग्राहक 2 दर्जन लोगों के साथ पम्प कर्मियों पर हमला बोल दिया । पेट्रोल पम्प कर्मियों के साथ जमकर मारपीट की। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई । पेट्रोल पंप कर्मी जान बचाकर भाग खड़े हुए । पूरी दबंगों की दबंगई सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है । रविवार रात की घटना बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस हमलावरों को खोजने में जुटी । सीओ सिटी गौरव त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है । मामले की जांच की जा रही है , आगे की विधिक कारवाई की जा रही है ।





Visit Today : 192
Total Visit : 500066
Hits Today : 1509
Total Hits : 2712442
Who's Online : 1
