अमन लेखनी समाचार-अभय दीक्षित
मोहनलालगंज शुक्रवार को निगोहा क्षेत्र के एस बी एन इंटर कॉलेज रघुनाथ खेड़ा में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक लखनऊ (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी निगोहां सैयद नईमूल हसन ने कॉलेज के छात्र -छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया । वही इस कार्यक्रम में पहुँची महिला पुलिसकर्मियों ने कॉलेज में मौजूद सैकड़ों छात्राओं व पड़ोस की महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाये, बच्चियों व महिलाओं को कैसे निपटना है उन्हें अपनी रक्षा कैसे करना है उसके बारे में विधवत जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक लखनऊ ग्रामीण ह्रदेश्य कुमार ने बताया कि महिलाओं में आत्म विश्वास की भावना जाग्रत व महिलाओं का विकास करने एवं सामान्य महिलाओं को आत्म निर्भरता हेतु जीवकोपार्जन के लिए सरकार नये नये प्रयोग निरन्तर कर रही है। वही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुये सरकार के अधिनियमो के बारे में भी जानकारी दी जिसमें न्यूनतम मजदूरी अधिनियम हिन्दू विवाह दहेज निषेद मरतत्व लाभ व महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार गर्भावस्था विदेशी विवाह धर्म परिवर्तन व तीन तलाक सहित कई अधिनियमो व सरकार की योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी।
वहीं क्षेत्राधिकारी ने मिशन शक्ति के तहत जारी हुआ महिला हेल्पलाइन नंबर 181 सहित अन्य नम्बर 112 1076 1090 की जानकारी देते हुए छात्राओं को भरोसा दिलाया की हर तरह से उनकी सुरक्षा के लिए यू पी पुलिस तैयार रहेगी । बस आप सभी निसंकोच इन टोलफ्री नम्बरों पर सूचना दें पुलिस त्वरित कार्यवाही करेगी। कार्यक्रम में नवनियुक्त थाना प्रभारी निगोहा नन्द किशोर ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्हें अपने माता पिता और गुरुजनों के बताए रास्तों पर चलना चाहिए कभी ऐसा कदम कोई न उठाएं की उन्हें एक बड़े धोखे का सामना करना पड़े, उन्हें पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना चाहिए । इसके अलावां क्षेत्राधिकारी ने छात्राओं को 181 नंबर के साथ वूमेन पावर लाइन 1090, समेत कई नंबर नोट कराए गए। कार्यक्रम मे पहुंची निगोहां थाने की महिला सिपाहियों ने भी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, व नारी स्वावलम्बन पर अपने विचार साझा किए।और उन्हें न डरने का भरोसा दिलाया कि पुलिस उनके साथ है।कार्यक्रम में कालेज के प्रबन्धक अमरेंद्र यादव सहित कॉलेज के अध्यापक गण व निगोहां पुलिस टीम मौजूद रही।



