अमन लेखनी समाचार/संतोष मिश्र
बहराइच। कोरोना की चपेट में अब कोरोना वारियर्स भी आने लगे हैं। नवाबगंज अंतर्गत चर्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी की रिपोर्ट रविवार को जांच में पॉजिटिव आई है। सीएचसी प्रभारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य कर्मी सकते में आ गए हैं। हालाकि उन्होंने खुद को होम आइसोलेशन में रखकर संपर्क में आए स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड जांच कराने के लिए कहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अर्चित श्रीवास्तव की ड्यूटी करने के दौरान रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ अर्चित श्रीवास्तव के माता-पिता की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी । रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को असहज फील होने पर उन्होंने अपनी जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रविवार से उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया। इसके अलावा उन्होंने संपर्क में आए स्टाफ के लगभग सभी कर्मचारियों और डॉक्टरों को जांच के लिए बोला है। सीएचसी प्रभारी के क्वारंटाइन होने से सीएचसी में कार्य प्रभावित नहीं हो उसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों ने उनके जल्द स्वस्थ्य होने कामना की है। स्वास्थ्य कर्मियों ने उनके स्वस्थ होने तक पूरी जिम्मेदारी के साथ सीएचसी पर काम करने की बात कही है।






Visit Today : 98
Total Visit : 502630
Hits Today : 470
Total Hits : 2723102
Who's Online : 3
