अमन लेखनी समाचार
नवाबगंज उन्नाव।अजगैन कोतवाली क्षेत्र के राजमार्ग पर कार की टक्कर से अनियंत्रित हुई बाइक आगे चल रही दूसरी बाइक से टकराई जिससे बाइक सवार वृद्ध महिला गम्भीर रूप से हुई घायल।
जानकारी के अनुसार अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज कस्बे के एबीसी इंटर कॉलेज के सामने एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने आगे चल रही बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दूसरी बाइक से टकरा गई जिससे बाइक सवार गंगाजली 90 पत्नी भगवतीप्रसाद हिम्मतगढ़ मजरा बड़ौर थाना सोहरामऊ गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए तत्काल नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया जहां उसकी हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया बताते हैं कि वह अपने पौत्र रंजीत पुत्र राकेश पाल के साथ बाइक से दवा लेने नवाबगंज के लिए आ रही थी। तभी हादसे का शिकार हो गई।







Visit Today : 152
Total Visit : 502287
Hits Today : 565
Total Hits : 2721874
Who's Online : 1
