अमन लेखनी समाचार
नवाबगंज, उन्नाव।
जिम्मदारों की लगातार अनदेखी से स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में जेब कतरों के आतंक पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जहां गुरुवार को भी स्वास्थ्य केंद्र पर चार आशाबहु के पर्स से पैसे निकल गए। पूर्व में भी कई आशा कार्यकत्रियां जेब कतारों का शिकार बन चुकी है। लेकिन जिम्मेदार इस संबंध में आंखें बंद किए हुए हैं।
आपको बताते चले नवाबगंज स्वास्थ्य केन्द्र पर गुरुवार को ओपीडी में मरीजों की काफी भीड़ रहती है। जिसमें मुख्यतः महिला मरीज शामिल हैं। इनके साथ आयी आशाबहुएं आये दिन जेबकतरों की शिकार बन रही हैं। जिसका ताजा उदाहरण स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को सरोजनी बाजपेई आशा बहू बछौरा सहित चार आशा बहुओ के पर्स से जेबकतरों ने पैसे पार कर दिए।
गुरुवार दोपहर सरोजनी बाजपेई आशा बहू बछौरा महिला मरीज लेकर स्वास्थ्य केन्द्र पर स्वास्थ्य परीक्षण हेतु लाई थी। जहाँ ओपीडी में महिला चिकित्सक कक्ष के सामने महिला मरीज को दिखाने के लिए खड़ी थी। इस दौरान उसने देखा उसकी पर्स का चेन खुला हुआ है। शंका होने पर चेक किया तो पर्स से 900 रुपये गायब थे। जानकारी होने पर उसने आस पास खड़ी आशा बहूओ को बताया तो बाकियों ने भी अपने पर्स देखे। सरोजनी ने बताया कि उसके साथ साथ गायत्री आशाबहू सोहरामऊ के 400 रुपये आशाबहू बिछिया ब्लॉक के 300 व एक अन्य आशा के 50 रूपये भी जेबकतरों ने पार कर दिये। इसके बाद ओपीडी में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आशाबहुओं ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक से करनी चाही। लेकिन स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक मौजूद नहीं थे।
इस संबध में स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ अरुण कुमार ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही है इसलिये समस्त स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिये अधिकारियों को लिखा है।






Visit Today : 168
Total Visit : 500042
Hits Today : 1195
Total Hits : 2712128
Who's Online : 2
