अमन लेखनी समाचार-मोहनलालगंज
मोहनलालगंज में शनिवार को उपजिलाधिकारी विकास कुमार सिहं ने तहसीलदार संदीप त्रिपाठी सहित पुलिस टीम के साथ कस्बे की कई दुकानो में छापेमारी कर एक दुग्ध डेयरी से घटिया मावा व दही बरामद करने के साथ एक कबाब पराठे की दुकान से सड़ा हुआ सांस व केमिकल सहित दो घरेलू गैस -सिलेंडर जब्त किये जब्त किये।एसडीएम ने दुग्ध डेयरी सहित कबाब पराठा संचालक सहित चार को पुलिस के सुपुर्द कर कार्यवाही के निर्देश दिये।वही कोरोना वायरस को रोकने के लिये नियमो का पालन ना करने पर सौ लोगो को नोटिस भी जारी की है।
मोहनलालगंज कस्बे में स्थित कृष्णा दुग्ध डेरी व कबाब पराठे की दुकान पर शनिवार को उपजिलाधिकारी विकास कुमार सिंह ने तहसीलदार संदीप त्रिपाठी सहित पुलिस बल के साथ छापेमारी कर दूध डेरी से लगभग पंद्रह किलो घटिया मावा, दही बरामद किया,इसके बाद कबाब पराठे की दुकान से दो घरेलू गैस सिलेन्डर ,सड़ा हुआ साँस व केमिकल जब्त किया गया।एसडीएम ने दुग्ध डेरी व कबाब पराठा दुकान संचालक सहित चार मौके पर मौजूद पुलिस के सुपूर्द कर कार्यवाही के निर्देश दिये।एसडीएम विकास कुमार सिहं ने बताया कोरोना से बचाव को बने नियमो की अनदेखी कर पालन ना करने वाले सौ लोगो को नोटिस जारी की गयी है।







Visit Today : 219
Total Visit : 501759
Hits Today : 890
Total Hits : 2719903
Who's Online : 3
