अमन लेखनी समाचार
लखनऊ।थाना मलिहाबाद व लखनऊ एसटीएफ के संयुक्त प्रयास से त्योहारों एवम पंचायत चुनावों के लिए लाई गई हिमांचल प्रदेश की अवैध शराब को अपनी गिरफ्त में लेने में कामयाबी हासिल की है साथ ही इसे लाने वाले 3 नफ़र अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया है।आपको बता दें कि पुलिस ने हिमांचल प्रदेश की मार्का विस्की की 3260 बोतलें 750 एमएल,3722 पौवा अंग्रेज़ी 180 एमएल को अपने कब्जे में ले लिया है और तीनों अभियुक्तों पर मुकदमा अपराध संख्या 91/2021 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही भी कर दी है।मलिहाबाद पुलिस को ये सूचना मिली थी कि आगामी त्योहार और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लखनऊ और उसके आस पास के क्षेत्रों में शराब की खपत के लिए बाहर से शराब लाई गई है जिस सूचना को मलिहाबाद पुलिस और एसटीएफ लखनऊ ने काफी संजीदगी से लेते हुए ये कामयाबी पाई है जिसमे सत्येंद्र अग्निहोत्री पुत्र स्वर्गिय प्रेम चंद अग्निहोत्री थाना मलिहाबाद,शिशुपाल सिंह पुत्र स्वर्गीय गिरिजा शरण सिंह थाना संडीला और धीरेंद्र कुमार पुत्र ओमकार थाना काकोरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इन अभियुक्तो में अभियुक्त सत्येंद्र सिंह का आपराधिक इतिहास भी काफी गहरा बताया जा रहा है।






Visit Today : 100
Total Visit : 502235
Hits Today : 255
Total Hits : 2721564
Who's Online : 4
