अमन लेखनी समाचार
मलिहाबाद लखनऊ कोतवाली मलिहाबाद में आगामी त्यौहार होली व पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पीस कमेटी की बैठक की गई मलिहाबाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हृदेश कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिसमें पूर्व प्रधान व गांव के संभ्रांत को लोग उपस्थित रहे जिसमे क्षेत्राधिकारी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि आगामी होने वाले त्यौहार पंचायत चुनाव को शांति पूर्वक ढंग से कराएं संपन्न और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखें शासन द्वारा दी गई गाइडलाइन के आदेशों का पालन करते हुए होली मनायी जाए सभी लोग आपसी सौहार्द भाईचारा बनाए रखें अगर कोई भी व्यक्ति शासन के निर्देशों की अवहेलना करते पाया गया तो प्रशासन द्वारा उसके विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी इसलिए अपने घरों में रहे किसी भी जगह भीड़ भाड़ इकट्ठा ना होने दें और सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें इस मौके पर मलिहाबाद क्षेत्राधिकारी योगेंद्र सिंह थाना प्रभारी निरीक्षक चिरंजीव मोहन अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक प्रेम सिंह उपनिरीक्षक नदीम अहमद रहीमाबाद चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह, उपनिरीक्षक प्रवीण शर्मा एवं पुलिस फोर्स की मौजूदगी में क्षेत्र के तमाम पूर्व प्रधान व क्षेत्र के संभ्रांत लोगों की उपस्थिति रही।








Visit Today : 1
Total Visit : 502136
Hits Today : 10
Total Hits : 2721319
Who's Online : 2
