अमन लेखनी समाचार-मोहनलालगंज
मोहनलालगंज ब्लाक मुख्यालय पर सोमवार को मिशन शक्ति के तहत महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग सदस्य अंजू गौतम व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण लोधी ने उपजिलाधिकारी विकास कुमार सिहं व बीडीओ अजीत कुमार सिहं की मौजूदगी में विभिन्न क्षेत्रो में सराहनीय कार्य करने वाली सौ महिलाओ को प्रशस्त्री पत्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियो ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद दीप प्रज्जवन कर किया।
महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने अपने सम्बोधन में महिला सुरक्षा के प्रति सचेत करते हुए सूचना तकनीक का सदुपयोग करते हुए अपनी सुरक्षा के प्रति सचेत रहने को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी उन्होंने बताया किसी भी छात्रा महिला को किसी के द्वारा अश्लील मैसेज या बातें करने पर तुरंत 112 पर डायल कर अवगत कराएं पुलिस तुरंत कार्यवाही करेगी।भाजपा जिलाध्यक्ष ने महिला सुरक्षा एवं जागरूकता पर जोर देते हुए कहा कि एक शिक्षित बालिका दो परिवारों की विकास की धुरी बनती है।
एसडीएम विकास कुमार सिहं ने महिलाओ के लिये सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी। आर्यावर्त बैंक के मैनेजर एलबी सिंह को उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 250 समूह की महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा समूह से संबंधित कई स्टाल भी लगाए।इस मौके पर इस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री रामलाल वर्मा,जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शुक्ला,मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिहं,एडीओ(पचांयत)राजकरन,
तकनीकी सहायक राज किशोर शुक्ला,एपीओ गौरव त्रिपाठी मौजूद रहे।







Visit Today : 221
Total Visit : 501761
Hits Today : 905
Total Hits : 2719918
Who's Online : 1
