अमन लेखनी समाचार /उत्तम शुक्ला
सीतापुर
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु जनपद पुलिस को घटनाओं को रोकनें व वांछित अपराधियों/वारंटी के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना लहरपुर, खैराबाद, सिधौली, मछरेहटा पुलिस द्वारा द्वारा भिन्न भिन्न अभियोगों से संबंधित 02 जिला बदर, 01 वांछित व 01 वारण्टी अभियुक्त सहित कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जनपद में अपराध एवम् अपराधियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही इसी प्रकार प्रचलित रहेगी। विवरण निम्न प्रकार है–
थाना लहरपुर द्वारा 01 जिला बदर गिरफ्तार- रामगोपाल पुत्र ज्वालाप्रसाद निवासी रमपुरवा थाना लहरपुर जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया है। इस सम्बन्ध में मु0अ0सं0 216/21 धारा 10 यूपी गुंडा निवारण अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
थाना खैराबाद द्वारा 01 जिला बदर गिरफ्तार- विनोद पुत्र दुर्गा ग्राम अकबरपुर थाना खैराबाद सीतापुर को गिरफ्तार किया है। इस सम्बन्ध में मु0अ0सं0 170/21 धारा 10 यूपी गुंडा निवारण अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
थाना सिधौली पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार अभियुक्त लखन पुत्र संजय निवासी प्रेमनगर थाना सिधौली सीतापुर को गिरफ्तार आवश्यक कार्यवाही की गयी।
थाना मछरेहटा पुलिस द्वारा 01 वांरटी गिरफ्तार राम भरोसे पुत्र विश्राम निवासी हरैय्या थाना मछरेहटा सीतापुर को गिरफ्तार आवश्यक कार्यवाही की गयी।






Visit Today : 97
Total Visit : 502232
Hits Today : 220
Total Hits : 2721529
Who's Online : 6
