अमन लेखनी/संतोष मिश्र
बहराइच। वृहस्पतिवार को एसएसबी 42वी वाहिनी की सीमा चौकी कोदिया के द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र के लोगो में जल शक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण हेतु जागरूक किया गया। अभियान की थीम “जहाँ बारिश का पानी गिरता है, उसको वही रोका जाएँ” के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत चल रहे इस अभियान में सीमावर्ती क्षेत्र की जनता ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया तथा अभियान में अपनी भागीदारी जाहिर की। सीमा चौकी कोदिया के प्रभारी लालजी गरवा सहायक कमांडेंट ने बताया कि उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार जल संरक्षण के तहत यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने जल संरक्षण से सम्बंधित छोटी-छोटी बातो के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया कि जैसे प्रत्येक नागरिक को जिम्मेदार बनाना होगा तथा जल संरक्षण हेतु जागरूकता लानी होगी। हमें बाल्टी में स्नान करना चाहिए ताकि पानी की बचत हो। सेविंग करते तथा बर्तन धोते समय नल को बंद रखने, गंदे जल का सिचाई में उपयोग करने, वर्षा के जल को अपने छत पर संरक्षित कर उसका उपयोग करने जैसे छोटी छोटी बातो के माध्यम से जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त रेनवाटर हार्वेस्टिंग तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता पर भी जोर दिया गया क्योंकि पर्यावरण संतुलन का सकारात्मक प्रभाव जल संरक्षण पड़ता है। कार्यक्रम में सीमा चौकी कोदिया के सहायक उपनिरीक्षक विनोद कुमार, राजेन्द्र सिंह, स्वर्ण लाल, तलज राम के साथ अन्य बल कार्मिक तथा स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से हुआ है। हादसा सरकार को इसकी भरपाई करनी चाहिए
Fri Apr 2 , 2021
अमन लेखनी समाचार लखनऊ/बक्शी का तालाब, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने आज जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 2 की प्रत्याशी मीरा देवी के समर्थन में उनके पुत्र समाजसेवी अभय सिंह यादव के साथ गाँव-गाँव जाकर जनसंपर्क किया। जिसमें रजौली, कपासी, चक, संसारपुर, बरा, परसऊ, सिंहपुर, टिकारी, […]



