अमन लेखनी ,समाचार
सफीपुर, उन्नाव।
सफीपुर के अंतर्गत ग्राम महमूदपुर में यूकेलिप्टस के पेड़ काट रहे मजदूरों के घोर लापरवाही से गेहूं की बाली भूंजने से आग लग गयी जिससे कई बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर के मजरा गोलेमऊ मे खेतो मे भीषण आग लग गयी जिससे किसानो का लगभग 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
ग्रामीणों को सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसी प्रकार आग पर काबू पाया।
ग्रामीणों ने बताया कि एक लकड़ी ठेकेदार मजदूरों से यूकिलिप्टस के पेड़ कटवा रहा था मजदूर खेतो के पास गेहूं भून रहे थे उसी समय अचानक चिंगारी से आग खेत मे लग गयीऔर देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया जिसमे गांव रोशन नगर निवासी रामकुमार, सुनीता, रजयपाल, करेस, रज्जन, चंद्रपाल, रामऔतार, शिवकुमार, कमलेश आदि का लगभग 20 बीघा गेहूं जलकर राख़ हो गया सूचना पाते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने मे ग्रामीणों की मदद भी की किसानो ने बताया कि लकड़ी कटान के मजदूरो की लापरवाही से हम लोग भूखे मरने को विवश हो गये







Visit Today : 6
Total Visit : 501363
Hits Today : 10
Total Hits : 2717708
Who's Online : 3
