अमन लेखनी समाचार
मलिहाबाद लखनऊ मलिहाबाद क्षेत्र के ग्रामीण माल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोड़वा बरौकी मजरा गंगा खेड़ा निवासी की रविवार शाम के समय घर से खाना खाकर बाग़ जा रहे किसान पर अचानक पीछे से आवारा सांड ने किया हमला जिससे बुजुर्ग को काफी गंभीर चोट आई जिसकी हालत काफी नाजुक है उसके शरीर की हड्डियां भी टूट गई जिसको तुरंत आनन फानन में सीएचसी माल लाया गया जहां किसान की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर किया आधे रास्ते पर पहुंचते ही बुजुर्ग ने तोड़ा दम मृतक किसान मन्नालाल जिसकी उम्र लगभग 90 वर्ष होगी किसान के तीन लड़के है 1. राम भरोसे 2. राजाराम 3. बाल गोविंद उनके लड़के कैसे भी खेती किसानी कर पूरे परिवार का पालन पोषण करते है मृतक के घर वालो का कहना है कि वह रोज की तरह खाना खाकर घर से बाग जा रहे थे तभी गांव के बाहर पहुंचते ही अचानक आवारा सांड ने पीछे से हमला कर दिया जिससे उनके शरीर की काफी हड्डियां टूट गई जब तक स्थानीय लोग बचाने के लिए वहां पहुंचे तब वह बुरी तरह से घायल हुए जमीन पर पड़े हुए थे इसकी सूचना परिजनों को मिलते ही परिजनों ने तुरंत सीएचसी माल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर किया आधे रास्ते में ही बुजुर्ग किसान की मौत हो गयी जिससे घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है ।






Visit Today : 173
Total Visit : 500047
Hits Today : 1336
Total Hits : 2712269
Who's Online : 1
