अमन लेखनी समाचार
नवाबगंज, उन्नाव। स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीसरे चरण का कोविड वैक्सीन का टीकाकरण केंद्रों पर किया जा रहा है। जिसमें केन्द्रों पर 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों तथा 45 वर्ष से 60 वर्ष के मध्य आयु के बीमार नागरिकों का टीकाकरण किया गया। जिसके लिए वैसे तो स्वास्थ्य विभाग ने लाभार्थी को वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराकर आने की सलाह जारी की थी। लेकिन यदि लाभार्थी का किसी कारण वश रजिस्ट्रेशन नहीं हो तो 60 वर्ष से ऊपर के लाभार्थी अपने आधार कार्ड के टीकाकरण सेंटर पहुंच कर टीका लगवा सकता है। वही 45 से 60 वर्ष के लाभार्थियों को टीकाकरण कराने के लिए रजिस्ट्रेशन न होने की दशा में आधार कार्ड के साथ अपने डॉक्टर के पर्चे के साथ पहुचने की सलाह दी है।
शुक्रवार को नवाबगंज स्थित स्वास्थ्य केन्द्र व चमरौली, कटेहरु, मकूर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित जैतीपुर, आशाखेड़ा, सरोसा, जंसार, अजगैन स्थित हेल्थ सेंटरों कुल कुल 9 सेंटरों पर टीकाकरण किया गया। जहां सेंटरों पर टीकाकरण की रफ्तार कहीं तेज, कहीं सुस्त तो कहीं मध्यम रही। जिसमें जैतीपुर सेंटर सबसे ज्यादा 98 एवं चमरौली सेंटर 89 लाभार्थियों का टीकाकरण कर अग्रणी रहे।
स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक डॉ अरुण कुमार ने बताया कि नवाबगंज क्षेत्र के सेंटरों पर कुल 468 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। जिसमें 395 लाभार्थियों को पहला टीका व 73 पुलिस कर्मियों को वैक्सीन का दूसरा टीका लगाया गया।
इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ कै आशुतोष कुमार सेंटरों पर चल रहे टीकाकरण का स्थलीय निरीक्षण करने के दौरान चमरौली स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां मौजूद डॉ अंकिता रस्तोगी, रंजना यादव, शशिकला, अम्बुज, विजय, रज्जन से टीकाकरण से संबंधित जानकारी ली। वही मौके पर एईएफआई किट न मिलने पर किट को टीकाकरण के दौरान मेज पर रखने का आदेश दिया। इस दौरान जनपद में चल रहे आयुष्मान पखवाड़े के अंतर्गत चमरौली क्षेत्र में लगे शिविर का निरीक्षण किया। जिसके बाद नवाबगंज स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचकर टीकाकरण की जानकारी ली। वही उपस्थित सुपरवाइजर प्रशांत दीक्षित को आशाबहु, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि विभिन्न माध्यम से लाभार्थियों को जागरूक करने के निर्देश दिए। वही बताया कि देश के कई प्रदेशों में कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ रही है, इसलिए 60 वर्ष से ऊपर व 45 से 60 वर्ष के बीमार नागरिकों को जल्द से जल्द टीकाकरण करवा लेना चाहिए।



