अमन लेखनी समाचार
लखनऊ ।सोमवार दिनाक 5 अप्रेल 2021 को हज़रतगंज स्थित प्रेस क्लब में संगठन विस्तार के संबंध में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अवधूत उग्रचंदेश्वर कपाली बाबा ने बताया कि भारतीय गौ रक्षा वाहिनी यूपी को 6 क्षेत्रो में क्रमशः गोरखधाम क्षेत्र,काशी क्षेत्र,अवध क्षेत्र, चित्रकूट धाम क्षेत्र,ब्रजधाम क्षेत्र एवम मुत्तेश्वर क्षेत्र के साथ इसका गठन किया जाएगा।संगठन विस्तार की घोषणा करते हुए कपाली बाबा ने बताया कि मीडिया जगत का जाना माना नाम रोहित सक्सेना जिन्होंने 21 वर्षो से अपनी सेवाएं मीडिया जगत के विभिन्न समूहों को दी हैं उनको इस संगठन में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवम राष्ट्रीय प्रवक्ता उत्तर प्रदेश का घोषित किया जाता है।उन्होंने कहा कि संगठन की स्थिति को और भी बेहतर बनाने के लिए उनका चयन किया गया है क्योंकि वो काफी प्रतिभावान इंसान हैं।इस मौके पर रोहित सक्सेना ने भी विभवास दिलाया कि वो संगठन के लिए अपना सौ प्रतिशत योगदान देंगे।अपने पद के लिए उन्होंने कपाली बाबा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वो जल्द ही पूरे राष्ट्र का योजनाबद्ध तरीके से दौरा भी करेंगे।रोहित सक्सेना के अलावा पवन सक्सेना को प्रदेश महामंत्री,राधेशायम जी को प्रदेश महामंत्री एवम संगठन का दायित्व सौंपा गया इसके अलावा योगेश कुमार जी को क्षेत्रीय अध्यक्ष,मोहित सिह जिला अध्यक्ष लखनऊ और अधिवक्ता मोहित श्रीवास्तव को जिला अध्यक्ष कानपुर का दायित्व सौंपा गया।





Visit Today : 159
Total Visit : 500033
Hits Today : 844
Total Hits : 2711777
Who's Online : 4
